{"_id":"6828c17a05bf2ffb810a9c5f","slug":"swift-car-snatched-from-mother-and-daughter-at-gunpoint-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-102557-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: गन पाॅइंट पर मां-बेटी से स्विफ्ट गाड़ी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: गन पाॅइंट पर मां-बेटी से स्विफ्ट गाड़ी छीनी
Sat, 17 May 2025 10:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 17 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेगोवाल (कपूरथला)। मां-बेटी से गन पाॅइंट पर लुटेरों ने स्विफ्ट गाड़ी छीन ली। थाना बेगोवाल में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नंगल लुबाना निवासी रुपिंदर कौर ने बताया कि 15 मई रात करीब आठ बजे वह बेटी कमलप्रीत कौर के साथ अपनी स्विफ्ट कार में घर का सामान लेने बेगोवाल गई थी। सतिगुरु राखा चौक बेगोवाल में वे सब्जी वाली दुकान पर रुकी तो दो युवकों ने उन पर पिस्तौल तान दी। आरोपी उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि बेगोवाल से गाड़ी लूटने के बाद दोनों लुटेरों ने घुमान जिला गुरदासपुर में 50 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया।