{"_id":"6932fa8f37b201db840ad666","slug":"sukhbir-badal-demands-registration-of-fir-against-patiala-ssp-kapurthala-news-c-74-1-lud1001-113300-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सुखबीर बादल ने की पटियाला एसएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सुखबीर बादल ने की पटियाला एसएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग
विज्ञापन
लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव से पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। बादल का आरोप है कि एसएसपी ने ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में विपक्षी उम्मीदवारों को गैर-कानूनी तरीके से रोकने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के निर्देश दिए।
बादल ने कहा कि वरुण शर्मा ने जिला पुलिस अधिकारियों को फोन करके विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने से रोकने और रिटर्निंग ऑफिसर्स पर दबाव बनाने को कहा। इसके जरिए उन्होंने न सिर्फ अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया, बल्कि संविधान की भी अवहेलना की। सुखबीर बादल ने स्पष्ट किया कि शिअद इस मामले में कोर्ट जाएगी और सुनिश्चित करेगी कि एसएसपी को कानून के अनुसार जेल भेजा जाए।
उन्होंने कहा कि आप सरकार चुनाव में जीतने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है। शिअद कार्यकर्ताओं को चुनाव पूरी ताकत से लड़ने और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। इस मौके पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन परमिंदर सिंह रंगियां का पार्टी में स्वागत किया गया। बादल ने चेताया कि गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल अधिकारियों को कानून के अनुसार सजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।