{"_id":"581c66f94f1c1bac3143853e","slug":"strike-sanitation-employees-dust-lifting-work-stopped-driver-union-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कूड़ा लिफ्टिंग का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में कूड़ा लिफ्टिंग का काम ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 04 Nov 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से चौथे दिन शुक्रवार को भी सड़कों और सीवरेज की सफाई के साथ कूड़ा लिफ्टिंग का काम पूरी तरह से ठप रहा। नगर निगम के स्टाफ कार ड्राइवर यूनियन ने सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन करते सभी अधिकारियों की गाड़ियों का चक्का रोक दिया।
लगातार चार दिनों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की वजह से शहर में गंदगी फैल गई है। हर रोज शहर से करीब 350 टन कूड़ा उठाकर वरियाणा डंप तक पहुंचाया जाता था, जो अब बीते चार दिनों से नहीं उठाया गया। यहां तक की लोगों के घरों, ढाबों और होटलों तक से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि वीरवार को चंडीगढ़ में लोकल बॉडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई थी, मगर उसमें कोई हल नहीं निकला। इसलिए हड़ताल पहले की तरह चलती रहेगी। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी निगम कार्यालय के बाहर इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इसके बाद निगम कार्यालय कंपनी बाग से ज्योति चौक तक रोष मार्च निकाला गया। ग्रेवाल ने कहा कि शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी होने से निगम कार्यालय में प्रदर्शन नहीं होगा, मगर कर्मचारियों की हड़ताल पहले की तरह जारी रहेगी। सोमवार को निगम कार्यालय खुलने के साथ ही सभी कर्मचारियों की ओर से जमकर प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को बार-बार हड़ताल करने के लिए बादल सरकार मजबूर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक यूनियन की मांगें पूरी नहीं होती हड़ताल को खत्म नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पंजाब सीवरमैन इंप्लाइज यूनियन के प्रधान पवन बाबा, नरेश प्रधान, विक्रम कल्याण, अशोक भील, विनोद गिल, बंटू सभ्रवाल और अरुण कल्याण मौजूद थे।