{"_id":"57cffd854f1c1b1c56318df1","slug":"strike-punjab-student-union-semester-system-demand-to-close-muktsar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब स्टूडेंट यूनियन की हड़ताल, सेमेस्टर सिस्टम को बंद करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब स्टूडेंट यूनियन की हड़ताल, सेमेस्टर सिस्टम को बंद करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Wed, 07 Sep 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्टूडेंट यूनियन की ओर से प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में हड़ताल की गई। इस दौरान ही नेताओं ने स्थानीय सरकारी कॉलेज गेट के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
जिला कमेटी के सदस्य लवी झोरड़ और मनदीप फरीदकोट ने कहा कि राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों की वजह से गरीब लोगों के बच्चे शिक्षा से दूर हो रहे हैं। एक ओर तो राज्य सरकार वोट लेने के चक्कर में मुफ्त शिक्षा के दावे करती है, वहीं फीसों में बढ़ोतरी कर सेमेस्टर सिस्टम से विद्यार्थियों की लूट की जा रही है।
जिला कमेटी के नेता रूपेंदर और बंटी बल्लमगढ़ ने सेमेस्टर सिस्टम को बंद करने, यूनिवर्सिटी की ओर से फीसों में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी वापस लेने, ढाई लाख से कम आय वाले हर वर्ग के विद्यार्थी की शिक्षा मुफ्त करने, सरकारी व प्राइवेट स्कूलों व कॉलेजों की फीसों के लिए रेगुलेटरी अथॉरिटी बनाने की मांग की।
विज्ञापन
लवप्रीत सिंह और परविंदर सिंह ने कहा कि अगर विद्यार्थियों की मानी हुई मांगों को लागू न किया गया तो आने वाले समय में संघर्ष को और भी तीव्र किया जाएगा। इस दौरान राधा रानी, जोती बाला, नेहा रानी, जश्न दीप सिंह, राकेश सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्यार सिंह, सुरेंदर सिंह, देवी दत्ता, प्रीत सिंह और जगसीर सिंह मौजूद थे।