{"_id":"576e6eb24f1c1bb40cb491ec","slug":"spinal-cord-injury-affected-free-education-policy-lovely-professional-university-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइनल कॉर्ड इंजरी प्रभावितों के लिए निशुल्क शिक्षा नीति निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पाइनल कॉर्ड इंजरी प्रभावितों के लिए निशुल्क शिक्षा नीति निर्धारित
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 25 Jun 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिशनर अर्पित शुक्ला को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से प्रभावित लोगों की सहायता करने के मद्देनजर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने फ्री एजुकेशन की पॉलिसी निर्धारित की है। सत्र 2016-17 सेे एलपीयू ने रीढ़ की हड्डी से पीड़ित विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत स्कालरशिप प्रदान करने का मन बनाया है।
पहले चरण में ऐसे 7 विद्यार्थियों ने एलपीयू में दाखिला प्राप्त कर लिया है। इन सभी को कैंपस में आमंत्रित किया गया। मुख्यातिथि पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला, एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल व प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल ने स्कॉलरशिप प्रदान की। रीढ़ की हड्डी से पीड़ित विद्यार्थियों को न केवल पूरी फीस से राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें होस्टल में आवास और भोजन भी मुफ्त मिलेगा।
इससे भी अधिक उनकी कक्षाओं के बाहर और होस्टलों में जहां उन्हें क्लासों में जाना और ठहरना है, वहां विशेष रैंप बनाए जाएंगे। इसके अलावा पीड़ित व्यक्तियों के सहभागी और बच्चे भी एलपीयू में पढ़ाई के लिए 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने एलपीयू की सराहना की है। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने जरूरतमंदों को तीन व्हील-चेयर प्रदान की।