{"_id":"6b056d6a7774c32a2b0960e2","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-car-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-106178-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 24 Nov 2026 04:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। गांव गुंदड़ ढंडी के बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 31 वर्षीय बाइक सवार मनजीत सिंह की मौत हो गई। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई आकाशदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और मनजीत अपनी-अपनी बाइक पर गांव गुंदड़ ढंडी जा रहे थे। बस अड्डे के नजदीक फिरोजपुर की तरफ से आ रही एक अज्ञात कार ने मनजीत की बाइक को तेज रफ्तार और लापरवाही से पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से मनजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आकाशदीप के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।