{"_id":"604232c78ebc3ec5446dbcab","slug":"smuggler-arrested-with-heroin-from-pakistan-ferozepur-firozpur-news-pkl4060659183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आई हेरोइन समेत तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से आई हेरोइन समेत तस्कर काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। सीआईए स्टाफ ने पाकिस्तान से आई हेरोइन समेत तस्कर को काबू किया है। प्लास्टिक की कैन का निचला हिस्सा काटकर उसमें हेरोइन के दो पैकेट डाले हुए थे। दोनों पैकेट में दो किलो हेरोइन थी। यह घटना शुक्रवार को बीएसएफ की बीओपी नौ बरिहाम के पास घटी है।
एसएसपी भगीरथ सिंह मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ ने तस्कर सतपाल सिंह वासी गट्टी अजैब सिंह वाली गुरुहरसहाए को गिरफ्तार किया था। सतपाल के पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं। उसने पाक तस्करों से हेरोइन मंगवाई थी। पूछताछ दौरान सतपाल ने बताया कि हेरोइन फेंसिंग पार खेत में पड़ी है। पुलिस अधिकारियों ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और बताई हुई जगह बीएसएफ और पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।
बीएसएफ की बीओपी नौ बरिहाम के पास फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-223 एम के पास बार्डर पिलर नंबर-223/6 के पास प्लास्टिक की एक कैन मिली, जिसमें हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए। कैन का निचला हिस्सा टूटा था, जिसके जरिये हेरोइन के दो पैकेट में उसमें डाले थे। कैनी के एक तरफ उर्दू और दूसरी तरफ अंग्रेजी में लिखा हुआ था। दोनों पैकेटों में हेरोइन का वजन दो किलो था।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि आरोपी सतपाल के खिलाफ थाना लक्खोके बहराम में मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही ह। कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। किन लोगों को आगे हेरोइन सप्लाई करता है और पाक तस्करों से कितनी हेरोइन मंगवा चुका है।