फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Shutters of two shops were broken and cash worth Rs 1.5 lakh and goods worth Rs 14,000 were stolen.

Jalandhar News: दो दुकानों के शटर तोड़ डेढ़ लाख नकदी, 14 हजार का सामान चोरी

Fri, 28 Nov 2025 06:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Shutters of two shops were broken and cash worth Rs 1.5 lakh and goods worth Rs 14,000 were stolen.
लुधियाना। शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने के दावों के बावजूद चोरी की वारदातें थम नहीं रही हैं। प्रमुख बाजारों में चोर बेखौफ होकर शटर तोड़कर दुकानों को निशाना बना रहे हैं। गांधी नगर मार्केट की गली नंबर 16 में फोर ब्रदर्स गारमेंट्स के शटर तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

दुकान मालिक पंकज कुमार के मुताबिक दो बाइक सवार चोर पहले पास की दो दुकानों का शटर तोड़ने की कोशिश करते रहे। सफल न होने पर उनकी दुकान को निशाना बनाया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हालांकि दोनों ने चेहरे ढक रखे थे। सूचना पर पहुंची डिवीजन नंबर चार पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। उधर, हैबोवाल दुर्गापुरी में एक कन्फेक्शनरी शॉप के शटर उखाड़कर चोरों ने करीब 14 हजार रुपये नकद चुरा लिए। दुकान मालिक विशाल मदान ने बताया कि सामान बिखरा पड़ा था और फ्रिज में रखी महंगी एनर्जी ड्रिंक भी चोर पी गए। सीसीटीवी में दो आरोपियों के सुबह करीब चार बजे दुकान में घुसने की तस्वीरें मिली हैं। इसी इलाके में एक अन्य दुकान से करीब 35 हजार रुपये चोरी होने की भी जानकारी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed