{"_id":"6574958f1ec4fefc4c0bf265","slug":"shooter-of-sandeep-nangal-ambiya-murder-case-on-remand-till-15th-december-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-2555-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड के शूटर 15 दिसंबर तक रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड के शूटर 15 दिसंबर तक रिमांड पर
विज्ञापन
जालंधर। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में शामिल आतंकी अर्श डल्ला और सुक्खा दुन्निके के शूटरों को एनआईए ने 15 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। शार्पशूटर हैरी राजपुरा और हैरी मोड को अब एनआईए 15 दिसंबर को कोर्ट में पेश करेगी। दोनों शूटर 28 नवंबर से एनआईए के रिमांड पर चल रहे थे। इससे पहले दोनों का रिमांड सिर्फ 8 दिन का मिला था। दोनों आरोपियों से टेरर आउटफिट को लेकर पूछताछ चल रही थी, जिसके चलते उनकी पूछताछ अभी तक खत्म नहीं हो पाई। 15 दिसंबर को आरोपी दिल्ली की एनआईए स्पेशल कोर्ट में पेश किए जाएंगे।बता दें कि जालंधर के कस्बा नकोदर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की 14 मार्च 2022 को एक कबड्डी मैच के दौरान गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। केस में हरियाणा के नामी गैंगस्टर कौशल चौधरी और उसकी गैंग से भी पूछताछ हुई थी। इसके बाद कौशल के शॉर्पशूटर विकास माहले और फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी हरजीत सिंह उर्फ हैरी मोड मूल रूप से बठिंडा के मौड़ कलां का रहने वाला है। हैरी राजपुरा का पूरा नाम राजविंदर सिंह है, जोकि मूल रूप से पटियाला के राजपुरा का रहने वाला है।
संदीप की हत्या को लेकर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जिम्मेदारी भी ली थी। दोनों आरोपियों से संदीप हत्याकांड मामले में फरार चल रहे पुनीत और लल्ली बारे भी पूछताछ हो रही है। पुनीत और लल्ली निवासी जालंधर अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इनकी तलाश में जालंधर सिटी पुलिस, जालंधर देहात पुलिस, मोगा पुलिस, दिल्ली स्पेशल सेल और एजेंसियां भी लगी हुई है। लेकिन अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।