फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   shiromani akali dal, gurdev singh badal, SAD, CM badal, faridkot, jalandhar, punjab

गुरदेव सिंह बादल के परिवार की शिअद से बगावत

Sun, 04 Sep 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जैतो (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, जैतो (फरीदकोट) Updated Sun, 04 Sep 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
shiromani akali dal, gurdev singh badal, SAD, CM badal, faridkot, jalandhar, punjab
‌शिअद - फोटो : demo
मुुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी साथी और लंबे समय तक जिले के पंजगराईं विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल के परिवार ने शिअद से बगावत कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम अपने आवास पर आयोजित समर्थकों की मीटिंग के बाद उनके बेटे सूबा सिंह बादल ने जैतो सीट से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने का एलान किया। साथ ही किसी अन्य पार्टी की टिकट पर मैदान में कूदने की संभावना से भी इंकार नहीं किया।
विज्ञापन


शिअद नेताओं की पहली कतार में शामिल गुरदेव सिंह बादल को किसी समय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बेहद करीबी माना जाता था। उनके साथ करीबी रिश्तों की वजह से ही वह अपने नाम के पीछे बादल शब्द का उपयोग करते रहे हैं, जबकि उनका गांव बादल से कोई लेना देना नहीं है। लगातार पांच बार पंजगराईं विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे गुरदेव सिंह बादल पिछली शिअद सरकारों में महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2007 के चुनाव में वह कांग्रेस उम्मीदवार जोगिंदर सिंह से चुनाव हार गए थे। उसके बाद 2012 में भी उन्हें जोगिंदर सिंह के हाथों ही हार का मुंह देखने को मिला। इसके बाद से ही शिअद में उनकी पूछताछ खत्म सी हो गई और वह खुद भी बीमार रहने लगे। उधर शिअद ने जैतो क्षेत्र की कमान कांग्रेस छोड़कर आए बल्लूआना के पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी को सौंप दी।


इससे नाराज चल रहे गुरदेव सिंह बादल के परिवार ने शिअद को अलविदा कहने का फैसला कर लिया। समर्थकों की मीटिंग के बाद गुरदेव सिंह बादल के बेटे सूबा सिंह बादल ने कहा कि वह साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जैतो से आजाद उम्मीदवार के तौर मैदान में उतरेंगे। उन्होंने किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का विकल्प खुला रखा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed