फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Shaurya Chakra winner Lieutenant Salaria remembered in Pathankot

शौर्य चक्र विजेता लेफ्टिनेंट सलारिया को याद किया

Sun, 10 Jan 2021 06:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Shaurya Chakra winner Lieutenant Salaria  remembered in Pathankot
पठानकोट में शहीद के परिवार को सम्मानित करते विधायक जोगिंद्र पाल, कुंवर रविंद्र विक्की, मेजर जनरल - फोटो : PATHANKOT
पठानकोट। शौर्य चक्र विजेता लेफ्टिनेंट गुरदीप सिंह सलारिया का 25वां श्रद्धांजलि समारोह मेजर जनरल एसके खजूरिया की अध्यक्षता में अबरोल नगर में आयोजित किया गया। विधायक जोगिंदर पाल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज शहीद की माता तृप्ता सलारिया ने ज्योति प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया।
विज्ञापन

विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि सदियों की गुलामी के बाद देश को जो आजादी मिली, उसके पीछे कुर्बानियों का लंबा इतिहास रहा है और उस आजादी की गरिमा को बहाल रखने के लिए आज भी लेफ्टिनेंट गुरदीप सलारिया जैसे जांबाज सैनिक शहादत दे रहे हैं। मेजर एसके खजूरिया ने कहा कि गुरदीप सलारिया का परिवार पिछले 25 वर्षों से अपने बेटे की शहादत की लौ को अपने दिल में प्रज्वलित किए हुए है। यह परिवार देश की अमूल्य धरोहर है, इन्हें संवेदना व सम्मान की जरूरत है, जिसकी आज हमारे देश में कमी है।
विज्ञापन

शहीद के पिता रिटायर्ड कर्नल सागर सिंह सलारिया ने कहा कि गुरदीप मेरा नहीं, बल्कि देश का बेटा था, अगर मेरा होता तो आज मेरे पास होता। जिस दिन उसने वर्दी पहनी, हमने उसी दिन उसे देश को समर्पित कर दिया था। इकलौता बेटा खोने का गम तो बहुत है, मगर उसकी शहादत पर गर्व भी हैं। कुंवर रविंद्र सिंह विक्की ने कहा कि देश का सैनिक माइनस 50 डिग्री तापमान में देश की सरहदों की रखवाली करते हुए जागता है तभी देश वासी चैन से सोते हैं। कार्यक्रम में शहीद के ताया रिटायर्ड कर्नल स्वर्ण सिंह सलारिया, फौजा सिंह, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, जेएन सिंह, रविंद्रठाकुर, कैप्टन जनमेज सिंह, कैप्टन जोगिंद्र सिंह, संतोष राणा, ठाकुर विजय सिंह सलारिया, सूबेदार मेजर अवतार सैनी, बिट्टा काटल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed