फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Servant of religious place murdered, beheaded body found

जालंधर : धार्मिक स्थल के सेवादार की हत्या, सिर कटा शव मिला, डीएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

Tue, 26 Jul 2022 11:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Servant of religious place murdered, beheaded body found
जालंधर। सोमवार को जालंधर में दो हत्याओं के बाद मंगलवार को सेमी गांव में सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव धार्मिक स्थल के सेवादार का था। सिर और गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए थे। सूचना पाते ही डीएसपी सर्बजीत टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

घटना का पता उस समय चला जब गांव निवासी हरविंदर सिंह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने पहुंचा। इस दौरान उसने वहां पर सेवादार का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान जगदीश लाल उर्फ जुमें शाह (55) के रूप में हुई है। जगदीश लाल गांव के गौस पाक सरकार के दरबार में सेवा करता था और वहीं पर रहता था।
विज्ञापन

डीएसपी सर्बजीत सिंह का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना पतारा प्रभारी का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। धार्मिक स्थल से कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि जगदीश का गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद चल रहा था, अभी जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed