{"_id":"5f05b5f88ebc3e636b75c370","slug":"sattabaji-eight-accused-arrest-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl3805871171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में किक्रेट मैच पर चल रही थी सट्टेबाजी, आठ गिरफ्तार, 17 मोबाइल, 48 हजार की नगदी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में किक्रेट मैच पर चल रही थी सट्टेबाजी, आठ गिरफ्तार, 17 मोबाइल, 48 हजार की नगदी मिली
Wed, 08 Jul 2020 05:33 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नंबर पांच की पुलिस ने अशोक नगर में सट्टेबाजी के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए विकास उर्फ शैली बत्रा के घर छापा मारकर आठ आरोपियों को काबू किया। आरोपियों से 17 मोबाइल फोन के अलावा 48 हजार 750 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी विदेश में 10 ओवर वाले मैचों पर सट्टा लगा रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान विकास बतरा पुत्र सिकंदर लाल निवासी अशोक नगर, कीर्ति गोस्वामी पुत्र श्यामलाल निवासी बीटी कालोनी काला संघिया रोड, अरुण शर्मा पुत्र दिलीप कुमार शर्मा निवासी बस्ती शेख, भरत कपूर उर्फ मनी पुत्र दविंदर कपूर निवासी रस्ता मोहल्ला, निखिल कुमार पुत्र रिंपी निवासी रस्ता मोहल्ला, संदीप कुमार उर्फ शोकी पुत्र भारत भूषण निवासी बस्ती शेख, सुखप्रीत सिंह उर्फ हनी पुत्र सुरिंदर पाल निवासी राजा गार्डन ,दीपक भट्टी पुत्र कीमती लाल निवासी रस्ता मोहल्ला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा के होटलों में चौकसी बढ़ी, भेष बदलने में माहिर है विकास दुबे, पुलिस ने बनाया खास प्लान
विज्ञापन
एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि विकास उर्फ शैली बत्रा के घर में सट्टा खेला जा रहा है सूचना के आधार पर 8 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। विकास बत्रा निवासी अशोक नगर ने अपने घर में ही अड्डा बना रखा था। वह सिटी कार बाजार कार सेल परचेज का काम करता है। कीर्ति गोस्वामी एक फाइनसेंस कंपनी में डेली वेज लोन देता है।
पुलिस के मुताबिक कीर्ति गोस्वामी के खिलाफ पहले भी कई थानों में जुआ के मामले दर्ज है। दीपक भट्टी के खिलाफ हत्या के प्रयास और जुआ का मामला थाना नंबर 4 में दर्ज है। अरुण शर्मा के खिलाफ बाबा खेल में जुआ और निखिल कुमार के खिलाफ थाना 3 में लड़ाई झगड़ा और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत थाना 4 में हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज है। सुखदीप सिंह के खिलाफ थाना दो में जुआ का मामला दर्ज है। वहीं आरोपियों को छुड़ाने के लिए थाने के फोन घंटिया बजती रही। कई नेताओं ने फोन भी किए लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी।