फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Satluj Express, trin, checking, women, ticket, Police Jagranv,Ludhiana

सवारियों से जबरन वसूली पर रोकी सतलुज एक्सप्रेस

Sat, 17 May 2014 10:41 PM IST
जगरांव (लुधियाना)।
जगरांव (लुधियाना)। Updated Sat, 17 May 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
Satluj Express, trin, checking, women, ticket, Police Jagranv,Ludhiana
लुधियाना से फिरोजपुर जा रही सतलुज एक्सप्रेस में चेकिंग के नाम पर फ्लाइंग टीम के जबरन वसूली करने पर गुस्साए लोगों ने जगरांव स्टेशन पर ट्रेन को रोककर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जबरन वसूली कर रहा चेकिंग स्टाफ चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन


रेलवे प्रोडक्शन फोर्स की अगुवाई में फ्लाइंग टीम में पुरुष और महिला टीटी भी शामिल थीं। लोगों के प्रदर्शन करने पर जीआरपी थाना लुधियाना और रेलवे चौकी जगरांव से फोर्स स्टेशन पहुंची। पुलिस की तरफ से कार्रवाई का भरोसा मिलने पर लोगों ने ट्रैक खाली किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लुधियाना से फिरोजपुर जा रही सतलुज एक्सप्रेस में मुल्लापुर से फ्लाइंग टीम चेकिंग के लिए चढ़ गई। टीम में पुरुष महिला टीटी के साथ रेलवे प्रोडक्शन फोर्स भी थी। चेकिंग के दौरान टीम ने कई सवारियों को बिना टिकट पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे हजार-हजार रुपये वसूल कर उन्हें 270 रुपये की रसीद दी गई। इसी तरह चार-पांच साल के बच्चों के परिजनों से बच्चों से भी टिकट के नाम पर वसूली की गई। जब सवारियों ने रसीद 270 रुपये की देखी तो उन्होंने टीम से बकाया मांगा।

इसपर गुस्से में आई टीम ने सवारियों को फोर्स की धमकी देते हुए धक्के दिए। टीम ने पहले महिला टीटी को उतार दिया और बाद में ट्रेन चलने पर खुद उतरने लगे। सवारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने सवारियों को धक्के दिए। इससे कई महिलाओं के कपड़े फट गए।


गुस्से में आई सवारियों ने जगरांव स्टेशन पर ट्रेन के आगे खड़े होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहां मौजूद अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसपर आधे घंटे बाद ट्रैक खाली किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed