फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sarva Shiksha Abhiyan and Mid Day Meal workers sitting on dharna outside Congress Bhawan

कांग्रेस भवन के बाहर धरने पर बैठे सर्व शिक्षा अभियान व मिड डे मील कर्मचारी

Tue, 04 Jan 2022 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sarva Shiksha Abhiyan and Mid Day Meal workers sitting on dharna outside Congress Bhawan
जालंधर। हल्की बारिश व कड़ाके की ठंड के बावजूद कांग्रेस भवन का माहौल उस समय गरमा गया, जब सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे मील दफ्तरी कर्मचारियों ने कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। खुद को स्थायी किए जाने की मांग को लेकर इन कर्मचारियों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूनियन के कर्मचारी टेंट लगाकर कांग्रेस भवन के बाहर धरने पर बैठ गए व यूनियन सदस्यों ने कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। यूनियन सदस्यों का कहना है कि सरकार लगातार यूनियन से मीटिंग करके केवल आश्वासन का लालीपॉप दे रही है। उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि वह सप्ताह के भीतर उनकी मांगों को पूरा करेंगे, लेकिन उनका आश्वासन भी मात्र कोरा झूठ बनकर रह गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम कर रहे कर्मचारियों से पहले ही भेदभाव किया जा चुका है। वित्त विभाग ने टीचिंग कर्मचारियों को रेगुलर करने की मंजूरी दे दी गई है, लेकिन उन्हें स्थायी करने में आनाकानी की जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उन्हें स्थायी नहीं किया गया तो इसका अंजाम कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed