{"_id":"686d3b0578e103073804cd0c","slug":"sanjay-verma-murder-case-within-24-hours-police-killed-two-killers-in-an-encounter-one-policeman-also-injured-abohar-news-c-16-1-pkl1066-757941-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय वर्मा हत्याकांड: 24 घंटे के भीतर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराए दो हत्यारे, एक पुलिसकर्मी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय वर्मा हत्याकांड: 24 घंटे के भीतर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराए दो हत्यारे, एक पुलिसकर्मी भी घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर: मशहूर कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पटियाला से पकड़े गए दो हत्यारों को अबोहर में एनकाउंटर में मार गिराया। इसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। मंगलवार दोपहर को ही एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने खुलासा किया कि संजय वर्मा हत्याकांड में शामिल पटियाला से दो बदमाशाें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतकों के नाम रामरतन पुत्र रमेश कुमार और जसप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह हैं।
डीआईजी फिरोजपुर हरमनबीर सिंह गिल के अनुसार दोनों बदमाशों को पुलिस टीम अबोहर में पंज पीर के निकट टिब्बों पर हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने यहां पर अपने कपड़े और हथियार छिपाए थे। पुलिस जब उनके बताए स्थान पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद उनके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मौके का फायदा उठाकर दोनों बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बचाव में जवाबी फायर किया जिसमें दोनों बदमाश रामरतन व जसप्रीत मारे गए। इस दौरान एक सीनियर पुलिस कांस्टेबल मनिंदर सिंह के बाजू में भी गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डीआइजी गिल ने बताया कि संजय वर्मा हत्याकांड में कुल पांच आरोपियों के नाम सामने आए हैं। शेष आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।