फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sanitation inspector caught taking a bribe of Rs 15,000

Jalandhar News: 15,000 रुपये रिश्वत लेता सफाई इंस्पेक्टर काबू

Mon, 16 Jun 2025 10:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 16 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sanitation inspector caught taking a bribe of Rs 15,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के तहत नगर काउंसिल जलालाबाद, जिला फाजिल्का में तैनात सेनिटेशन इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जलालाबाद के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त इंस्पेक्टर ने शहर में उसके द्वारा किए गए सफाई कार्यों के बिल पास करने के बदले उससे 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन अनुरोध करने पर वह 15,000 रुपये लेने के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर काउंसिल के उक्त कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed