फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sangrur's DEO, including wife and son nominated for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न के आरोप में संगरूर के डीईओ, पत्नी व बेटे समेत नामजद

Thu, 14 Oct 2021 04:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Sangrur's DEO, including wife and son nominated for dowry harassment
मोगा। थाना बधनी कलां पुलिस ने दहेज के लिए विवाहता को घर से निकालने और रिश्ता खत्म करने के आरोप में कनाडा निवासी आरोपी युवक समेत उसके पिता संगरूर के मौजूदा डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) धर्मपाल सिंगला, बेटे जतिन सिंगला और उसकी मां सरोज रानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कस्बा बधनी कलां निवासी नरिंदर तायल ने तीन सिंतबर 2021 को एसएसपी मोगा को इस संबंध में लिखित शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी बेटी सुपरिया (30) कनाडा गई थी। जहां बेटी का पीआर होने के बाद संगरूर के मौजूदा प्राइमरी जिला शिक्षा अधिकारी धर्मपाल सिंगला के बेटे जतिन सिंगला के साथ उसकी शादी कर दी गई। लेकिन कुछ समय बाद जतिन सिंगला ने सुपरिया को त्योहारों पर मायके से उपहार लाने के बजाय नकद पैसे लाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। जतिन ने सुपरिया को 25 हजार डालर लाने को कहा तो सुपरिया यह मांग पूरी न कर सकी। ऐसे में जतिन ने कनाडा में सुपरिया के साथ रहने से इंकार करते हुए अपनी तरफ से रिश्ता खत्म कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के अनुसार जतिन सिंगला के विदेश में और भी कई लड़कियों के साथ संबंध हैं। एसएसपी मोगा ने मामले की जांच डीएसपी वुमन एंड चिल्ड्रन सेल से करवाई तो आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed