{"_id":"6aa7e745e401f98ea60f47f3","slug":"veterinarian-murdered-family-stages-protest-three-youths-nabbed-abohar-news-c-60-1-abr1001-101281-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पशु चिकित्सक की हत्या, परिजनों का धरना<bha>;<\/bha> तीन युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पशु चिकित्सक की हत्या, परिजनों का धरना<bha>;</bha> तीन युवक दबोचे
Mon, 14 Sep 2026 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
नशा तस्करों का वीडियो बनाया तो मिली थी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। गांव गिदड़ांवाली निवासी पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
मृतक के भाई रमनदीप सिंह के बयान पर मनीश कुमार, साजन सिंह और जगमीत सिंह को नामजद किया गया है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम रूम के बाहर धरना दिया। परिजनों का आरोप है कि अमनदीप ने करीब एक सप्ताह पहले नशा तस्करों का वीडियो बनाया था। वीडियो बनाने के बाद उसे धमकियां मिली थीं। इन धमकियों और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रमनदीप ने बताया कि नामजद तीनों युवक कथित नशा तस्करों के संपर्क में थे। वीडियो वायरल होने पर परिवार को धमकी भरा वीडियो भी भेजा गया था। अमनदीप का शव रविवार को गांव में एक सरकारी अधिकारी की कोठी से मिला था।
परिजनों की मांगें
परिजनों का कहना है कि केवल तीन युवकों की गिरफ्तारी से मामला खत्म नहीं होता। उन्होंने धमकी भरे वीडियो भेजने वाले और फोन करने वाले युवकों को नामजद करने की मांग की। कथित नशा तस्करों को भी केस में शामिल करने की मांग की गई है। परिवार ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की भी मांग की।
विज्ञापन
नेताओं ने जताया रोष
धरने में अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ और कांग्रेस नेता सुधीर भादू पहुंचे। आप के पूर्व हलका इंचार्ज दीप कंबोज और कांग्रेस नगर प्रधान सुभाष बाघला भी मौजूद थे। किसान नेता सुखजिंदर सिंह राजन और सुखमंदर सिंह ने भी परिवार के साथ दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की हत्या कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। पुलिस अधिकारियों ने परिवार को अन्य युवकों के खिलाफ भी जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
फोटो-1-मृतक अमनदीप की फाइल फोटो।
फोटो-2 अबोहर के अस्पताल में धरने पर बैठे परिजन व अन्य।