{"_id":"647592b4f153eeadd6009307","slug":"ruckus-after-man-molesting-a-eunuch-in-jalandhar-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में हंगामा: युवक ने अंधेरे में की किन्नर से छेड़छाड़, शादी पर अड़ी पीड़ित तो छत से बरसाई ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में हंगामा: युवक ने अंधेरे में की किन्नर से छेड़छाड़, शादी पर अड़ी पीड़ित तो छत से बरसाई ईंटें
Tue, 30 May 2023 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 May 2023 11:57 AM IST
सार
किन्नर निशा ने कहा कि वह गली में अपनी बहन राधिका के घर आई हुई थी। देर रात जब बारिश रुकने के बाद बाहर निकली तो पड़ोसी युवक ईशान उसे खींचकर अंधेरे में ले गया और छेड़छाड़ की। वह अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता है और गलत काम करने के लिए कहता है।
विज्ञापन
जालंधर में हंगामा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर के बस्ती एरिया में युवक को किन्नर से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। गुस्साई किन्नर ने देर रात काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया और इस बात पर अड़ गई कि वह युवक को सेहरा डालकर शादी कर अपने साथ लेकर जाएगी। इससे गुस्साए युवक ने घर की छत से ईंट बरसानी शुरू कर दी, जिसमें किन्नर का साथी युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
किन्नर निशा ने कहा कि वह गली में अपनी बहन राधिका के घर आई हुई थी। देर रात जब बारिश रुकने के बाद बाहर निकली तो पड़ोसी युवक ईशान उसे खींचकर अंधेरे में ले गया और छेड़छाड़ की। वह अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता है और गलत काम करने के लिए कहता है। रात को भी उसने गलत हरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
निशा ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो ईशान ने अपने घर की छत से ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। किन्नर पर हमले की सूचना पाकर मौके पर उसके साथी भी पहुंच गए। इस दौरान उसका एक साथी ईंट लगने से घायल हो गया। देर रात पुलिस ने मौके पर आकर मामले को शांत करवाया, लेकिन किन्नर युवक से शादी करने पर अड़ी हुई थी। घायल युवक को साथियों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।