{"_id":"60fc4ae38ebc3e58510f1911","slug":"robbers-who-came-as-consumers-looted-gold-and-cash-by-taking-employees-hostage-jalandhar-news-pkl4212159181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर : उपभोक्ता बनकर आए लुटेरों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर सोना और नकदी लूटी, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर : उपभोक्ता बनकर आए लुटेरों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर सोना और नकदी लूटी, वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। अर्बन एस्टेट में गढ़ा रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन ऑफिस में हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। शाम करीब तीन बजे उपभोक्ता बनकर कर आए लुटेरों ने कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया और 20 मिनट में लाखों का सोना और नकदी लेकर फरार हो गए।
वारदात का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। डीसीपी इनवेस्टिगेशन गुरमीत सिंह की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची। लूट की यह पूरी वारदात ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक छह लुटेरे ऑफिस में आए थे, जिनके पास हथियार थे। एक कर्मचारी के विरोध करने पर लुटेरों ने उसे पीटकर घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिस वक्त यह वारदात हुई तब सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था।
लुटेरों ने सभी कर्मचारियों को एक जगह पर इकट्ठा कर पिस्टल तान दी और फिर ऑफिस से सोना व नकदी समेटकर भाग निकले। सबको बंधक बनाकर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कितना सोना व नकदी लेकर गए हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शहर में अलर्ट जारी कर दिया है। हर चौक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी में कुछ लुटेरों के चेहरे दिखे हैं। लुटेरों के बारे में पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं, जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।