फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Robber injured in encounter with police, arrested along with his accomplice

Jalandhar News: पुलिस से मुठभेड़ में लुटेरा घायल, साथी समेत काबू

Sat, 28 Jun 2025 10:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 28 Jun 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Robber injured in encounter with police, arrested along with his accomplice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। जिले के गांव बारियां कलां के पास शनिवार दोपहर लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। टांग में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने साथी समेत काबू गिरफ्तार कर लिया। घायल को सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी संदीप कुमार मलिक, एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार, डीएसपी चब्बेवाल पलविंदर सिंह व एसएचओ थाना चब्बेवाल हरीश कुमार मौके पर पहुंचे।

एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव भाम में वेस्टर्न यूनियन की दुकान पर लूट मामले में आरोपी हरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और जसविंदर सिंह को थाना चब्बेवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद पता चला कि लूट में उनके साथ दलजीत सिंह उर्फ डल्ली निवासी सादकपुर (शाहकोट) और जसविंदर सिंह निवासी शेखपुर नरौर जिला कपूरथला भी शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट के दो आरोपी चब्बेवाल इलाके में मौजूद हैं। पुलिस ने गांव बारियां कलां के बाहरी इलाके में गांव चबलां खुर्द को जाने वाले कच्चे रास्ते पर जाकर नाका लगाया। इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने की जवाबी फायरिंग में आरोपी दलजीत सिंह उर्फ दल्ली घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी जसविंदर सिंह को भी काबू कर लिया। दल्ली के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में संगीन धाराओं के तहत 16 से अधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह भगोड़ा भी है। आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ भी चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से 32 बोर का रिवॉल्वर, गोलियों के खोखे और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed