फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two dead including policeman in Road accident in Abohar of Punjab

पंजाब : अबोहर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत

Mon, 08 Feb 2021 06:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Two dead including policeman in Road accident in Abohar of Punjab
घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अबोहर के मलोट रोड स्थित गांव बल्लूआना के नजदीक सोमवार सुबह करीब चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार पुलिस कर्मचारी सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बल्लूआना पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बकैन वाला निवासी दलजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई गगनप्रीत सिंह पंजाब पुलिस का कर्मचारी था। सोमवार सुबह वह बठिंडा से अपने साथी गांव जंडवाला मीरा सांगला निवासी जगमीत सिंह के साथ कार पर सवार होकर अबोहर की ओर आ रहा था। गांव बल्लूआना के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इससे बेकाबू हुई कार सड़क किनारे लगे कीकर के पेड़ से टकरा गई। घटना का पता चलते ही गांव बल्लूआना के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों घायलों को बड़ी ही मुश्किल से कार से बाहर निकाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अबोहर (देहात) अवतार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस गगनप्रीत सिंह के भाई दलजीत सिंह के बयान में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसके बारे में पता लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed