फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Reverse Immigration: 42 thousand people gave up their citizenship in 6 months

Reverse Immigration : अब टूट रहा है कनाडा जाकर कुछ बड़ा करने का सपना, 6 माह में 42 हजार ने छोड़ी नागरिकता

Sun, 17 Dec 2023 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 06:26 AM IST
सार

एक तरफ कनाडा के बड़े शहरों में अपराधियों और गैंगस्टरों का प्रभाव बढ़ने लगा है। वहीं, बैंक की ब्याज दरें व घरों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं।

विज्ञापन
Reverse Immigration: 42 thousand people gave up their citizenship in 6 months
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा जाकर कुछ बड़ा करने का सपना अब अधिकांश आप्रवासियों के लिए आजीविका और अस्तित्व की लड़ाई बनता जा रहा है। एक तरफ कनाडा के बड़े शहरों में अपराधियों और गैंगस्टरों का प्रभाव बढ़ने लगा है। वहीं, बैंक की ब्याज दरें व घरों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। इसी कारण कनाडा में रिवर्स इमिग्रेशन का सिलसिला शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


इस साल शुरुआती छह माह में 42 हजार लोगों ने कनाडा की स्थायी नागरिकता (पीआर) छोड़ी है। इसमें भारतीय व गैर भारतीय दोनों शामिल हैं। 2022 में यह संख्या 93,818 थी। कनाडा सरकार के इमीग्रेशन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 2021 में 85,927 लोगों ने कनाडा छोड़ा था। इनमें बड़ी संख्या पंजाबियों की भी है। स्टडी अब्रॉड एजुकेशन संस्था के पूर्व अध्यक्ष सुकांत त्रिवेदी का कहना है कि काफी संख्या में लोग कनाडा में पीआर छोड़ कर वापस आ रहे हैं। 
विज्ञापन


तेजी से बढ़ा अपराध
खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों व खतरनाक गैंगस्टरों को शरण देने से कनाडा में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कनाडा में कारोबारी एंडी डुंगा के शोरूम पर फिरौती के लिए फायरिंग, रिपुदमन सिंह की हत्या, आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या, सुक्खा दुनेके की हत्या, गिप्पी ग्रेवाल के घर पर गोलीबारी जैसी घटनाओं ने वहां का माहौल बिगाड़ दिया है। पंजाब के ए-श्रेणी के गैंगस्टरों में से लखबीर सिंह लंडा, गोल्डी बराड़, रिंकू रंधावा, अर्शदीप सिंह, रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज, गुरपिंदर सिंह बाबा डल्ला जैसे अपराधी कनाडा में छिपे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ब्याज दर 1.5 से 7.5 फीसदी पहुंची
रिहायशी मकानों की संख्या कम होने की वजह से घरों के किराये तेजी से बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि लोगों की जितनी कमाई है, उसका 30 फीसदी हिस्सा उन्हें केवल मकान के किराये में चुकाना पड़ रहा है। कनाडा के ओटावा के रहने वाले जसविंदर सिंह जस्सा का कहना है कि त्रूदो सरकार में काफी कुछ महंगा हुआ है। पहले बैंक ब्याज दर 1.5 फीसदी प्रति वर्ष होती थी, जो आज 7.5 फीसदी पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed