फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Reports against 73 people for violating the code of conduct

सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पति समेत 73 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Reports against 73 people for violating the code of conduct
टांडा (रामपुर)। समाजवादी पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी रहीं नसरीन जहां के पति रऊफ पहलवान समेत करीब 73 लोग आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फंस गए हैं। पुलिस ने बिना अनुमति कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए सभा करने के आरोप में 23 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि सभा सपा के समर्थन में की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धारा के तहत कार्रवाई की, जिन्हें एसडीएम कोर्ट से जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

चुनावों की तारीखों का एलान होते ही क्षेत्र में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तो वहीं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए पुलिस और प्रशासन भी सक्रिय है। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की पूर्व जिला पंचायत सदस्य रऊफ पहलवान और अनवार ग्राम छितरिया जागीर में मुजफ्फर और शाहपुरा में मौजूदा प्रधान मोहम्मद आरिफ और अक़ील के घर पर सात-आठ गाड़ियों में पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ चुनावी सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

यह सभा सपा के समर्थन में किए जाने की बात कही जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में 23 नामजद लोगों के साथ 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 188, 269 और महामारी अधिनियम यानि आचार संहिता उल्लंघन और महामारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 23 नामजद सहित 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है। साथ ही चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई, जिन्हें एसडीएम कोर्ट से जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed