फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RCF engaged in manufacturing of low-weight LHB coaches

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला कम वजन वाले खास डिब्बे बनाने में जुटा, रेलवे को होगा ये फायदा

Thu, 06 Aug 2020 09:51 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 06 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
RCF engaged in manufacturing of low-weight LHB coaches
आरसीएफ में तैयार हो किए जा रहे कम वजनी एलएचबी कोच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) में कम वजन वाले एलएचबी डिब्बों के निर्माण के लिए डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं। विभिन्न एलएचबी डिब्बों का वजन 46 टन के करीब होता है। अब इनका वजन कम करने के लिए कोच की शैल, फर्निशिंग और इलेक्ट्रिकल फिटिंग्स में कई डिजाइन सुधार किए जा रहे हैं। इन डिजाइन सुधारों से एसी फर्स्ट क्लास, एससी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर डिब्बे व जनरल डिब्बों में तकरीबन सात क्विंटल से 1.5 टन वजन की कटौती होगी।

विज्ञापन


आरसीएफ के पीआरओ जितेश कुमार ने बताया कि एयर कंडीशन एलएचबी डिब्बों की सीट और बर्थ में व्यापक बदलाव किए जाएंगे। इससे एस फर्स्ट, एसी-2 टियर और एसी-3 टियर में क्रमश: 3 क्विंटल, 6 क्विंटल और 6.7 क्विंटल वजन की कमी होगी। इसके अलावा इन डिब्बों के एसी पैकेज यूनिट के मैटीरियल में बदलाव लाकर 3 क्विंटल वजन कम किया जाएगा।

विज्ञापन

 

स्लिपर और जनरल डिब्बों में पार्टीशन फ्रेम की जगह हलके हनी कॉम्ब पार्टिशन फ्रेम लगाने का प्रावधान है जिससे इन डिब्बों के वजन में भारी कमी आएगी। विभिन प्रकार के डिब्बों में बायो टैंक, ट्रांसफार्मर, स्विच बोर्ड, कैबिनेट उपकरणों के जरिये वजन घटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरसीएफ ने इस वर्ष से उच्च क्षमता वाली पार्सल वैन का निर्माण व्यापक स्तर पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह डिब्बे सभी लंबी दूरी की गाड़ियों में लगाए जा रहे हैं, जिससे सामान की आपूर्ति में तेजी संभव होगी। स्टेनलेस स्टील से बने इन डिब्बों की सामान वहन क्षमता 24 टन है। इन डिब्बों के लगेज रैक, पैनल और फ्लोरिंग के सामान में तब्दीली लाकर लगभग 1.5 टन वजन कम किया जाएगा। इस कटौती से इन पार्सल वैनों के सामान वहन की क्षमता और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed