फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Raksha Bandhan 2024 Waterproof Rakhi envelopes available in kapurthla post offices

Raksha Bandhan: डाकघर की बहनों को सौगात, पंजाब के पोस्ट ऑफिस में मिल रहे वाटरप्रूफ राखी एनवेलप, कीमत भी मामूली

Fri, 19 Jul 2024 11:07 PM IST
अंकेश ठाकुर महेश कुमार, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Jul 2024 11:07 PM IST
सार

भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन को यादगार बनाने के लिए भारतीय डाकघर की ओर से इस बार विशेष प्रयास किया गया है। राखी पोस्ट करने के लिए वाटरप्रूफ एनवेलप डाकघरों में उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Waterproof Rakhi envelopes available in kapurthla post offices
वाटरप्रूफ राखी एनवेलप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन नजदीक आ रहा है। रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हर बार रक्षाबंधन का त्योहार सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार अगस्त महीने में आता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उससे रक्षा का वचन लेती हैं। भाई इस दिन बहन को अपने प्रेम के रूप में उपहार देते हैं। इस त्योहार का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। 

विज्ञापन


रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई बहन के लिए खास होता है। बावजूद कई बहनें ऐसी भी हैं जिनके भाई इस विशेष मौके पर उनके पास नहीं होते। दूर-दराज या विदेश में रहने वाले अपने भाइयों को बहने डाक के माध्यम से राखी भेजती हैं। इसके लिए डाक विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। ताकि हर भाई के पास उसकी बहन की राखी समय पर पहुंचे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के बहुत सारे लोग विदेश में रहते हैं। विदेश में रहने वाले भाइयों को पंजाब में रहने वाली उनकी बहनें की तरफ से राखी भेजना अभी से शुरू हो जाता है। इसलिए पंजाब में डाक विभाग लगभग एक माह पहले ही तैयारी शुरू कर दी है।


भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन को यादगार बनाने के लिए भारतीय डाकघर की ओर से इस बार विशेष प्रयास किया गया है। देश-विदेश में बसे भाइयों को राखी के साथ प्यार भेजने के लिए डाक घरों में वाटरप्रूफ राखी एनवेलप की सौगात आकर्षण का केंद्र बन रही है। पिंक व ऑफ व्हाइट रंग के राखी प्रिंटेड दो साइज में उपलब्ध वाटर व टीयर प्रूफ एनवेलप में जहां राखी बिल्कुल सुरक्षित रहेगी, वहीं इसकी क्वालिटी पर भी खास ध्यान रखा गया। वहीं, विदेशों में राखी भेजने के लिए एक खास प्रिंटेंड बॉक्स भी मौजूद हैं। जिसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बहन ने अपने भाई को खास तौर पर रक्षाबंधन का प्यार भेजा है।

माल रोड स्थित कपूरथला डिवीजन के सुपरिंटेंडेंट संजीव कुमार चुघ व इंस्पेक्टर (पोस्ट आफिस) अमन मेहता ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर भारतीय डाक विभाग की ओर से बहुत कम कीमत वाले वाटर व टियर प्रूफ एनवेलप तैयार किए गए हैं। ये दो साइज में उपलब्ध हैं, जिसमें राखियां डालकर कहीं भी पोस्ट की जा सकती हैं। ये एनवेलप पिंक व ऑफ व्हाइट कलर के हैं, जिनके ऊपर राखियां भी प्रिंट की हुई हैं। इनकी कीमत महज 15 व 20 रुपये हैं। इनकी कीमत इसलिए बाजार से बेहद कम रखी गई है, जिससे बहनें आसानी से इनमें राखियां डालकर अपने भाइयों को रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट कर सकें। जबकि प्रिंटेड बॉक्स की कीमत 50 रुपये है। उन्होंने बताया कि ये सुविधा कपूरथला डिवीजन के 235 डाकघरों में आसानी से उपलब्ध है। उन्होंनें से अपील की कि वह इनका भरपूर लाभ उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed