फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Rajya Sabha Monsoon Session MP Sant Seechewal raised the issue of crop rotation of Punjab

राज्यसभा का मानसून सत्र: सांसद संत सीचेवाल ने उठाया पंजाब के फसली चक्र का मुद्दा, किसानों के कर्ज माफी की मांग

Mon, 22 Jul 2024 06:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Jul 2024 06:56 PM IST
सार

22 जुलाई से शुरू हुए राज्यसभा मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल पंजाब के किसानों की हक की बात करते हुए उनके मुद्दे उठाए। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Monsoon Session MP Sant Seechewal raised the issue of crop rotation of Punjab
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने किसानों की बात करते हुए पंजाब को फसली चक्र से बाहर निकालने का मुद्दा उठाया। राज्यसभा सदन में स्पेशल मेंशन (विशेष उल्लेख) के दौरान पंजाब के किसानों द्वारा हरी क्रांति के दौरान देश का पेट भरने की बात करते हुए संत सीचेवाल ने कहा कि पंजाब के मेहनतकश किसानों और मजदूरों ने देश के अन्न भंडारों को पूरी तरह से भर दिया था। वहीं, पंजाब इस समय हरी क्रांति की भारी कीमत चुका रहा है। पंजाब के खेतों में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग ने पंजाब के समृद्ध राज्य को कैंसर क्षेत्र में बदल दिया है।

विज्ञापन

 
संत सीचेवाल ने कहा कि पंजाब के किसान गेहूं और धान के फसली चक्र में फंसे हुए हैं। सरकार ने केंद्रीय अनाज भंडारण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नीति अपनाई और 1973 से धान की फसल पंजाब के किसानों पर थोप दी। अब हर साल पंजाब में धान का रकबा घटने के बजाय बढ़ता जा रहा है, जिससे भूजल पर भी दबाव बढ़ रहा है और जल स्तर तेजी से घट रहा है। उन्होंने कहा कि धान की बुआई के दौरान जहां विशाल जल भंडारण पर असर पड़ता है। वहीं बाद में धान की पराली को संभालना भी हर साल एक बड़ी चुनौती बनी रहती है। इस धुएं के कारण होने वाले हादसों में हर साल कीमती जानें चली जाती हैं। 
विज्ञापन


संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि केंद्रीय भूजल बोर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2039 तक भूमिगत जल 1000 फीट गहरा हो जाएगा, जिससे खेती करना असंभव हो जाएगा। धान की फसल पंजाब की जलवायु परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्त नहीं है। धान की फसल के लिए पहले खेतों में पानी भरना होता है। जिसके कारण पंजाब के तीन चौथाई से अधिक ब्लॉकों में भूजल खतरनाक स्तर तक नीचे चला गया। अब पंजाब फसल सिंचाई के लिए सबमर्सिबल मोटरों के बिना नहीं रह सकता। ये उपकरण किसानों के कर्ज का कारण बन गए हैं। उन्होंने मांग की कि पंजाब के किसानों और मजदूरों का कर्ज माफ किया जाए ताकि वे भी चैन की नींद सो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed