फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon Update, Water lodging At Various Place After Rain

पंजाबः राहत के साथ आफत भी बनी बारिश, जालंधर और लुधियाना का ऐसा रहा हाल

Fri, 12 Jul 2019 12:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/लुधियाना (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 12 Jul 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Update, Water lodging At Various Place After Rain
ये तालाब नहीं जालंधर की सड़क का हाल है। - फोटो : अमर उजाला

जालंधर जिले में वीरवार को हुई बारिश राहत के साथ आफत भी बनकर आई। बारिश से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कांप्लेक्स से लेकर शहर की तमाम सड़कें पानी से भर गईं।

विज्ञापन


सुबह से ही काले बादल छाए थे और करीब 9 बजे तेजधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर की तमाम सड़कें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन


यहां तक की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कांप्लेक्स, जिला प्रशासन कार्यालय, जिला शिक्षा कार्यालय से लेकर कई सरकारी दफ्तरों में पानी भर गया था। इसके अलावा शहर की 120 फुटी रोड, घास मंडी ग्राउंड, भगत सिंह चौक, इकहरी पुली, दमोरिया पुल, बस्ती दानिशमंदा, पटेल चौक से लेकर शहर की तमाम सड़कें उफनाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को सुबह के समय अपने काम पर जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों के वाहन भी पानी की वजह से बंद हो गए। सुबह हुई बारिश के बाद दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे थे लेकिन उसके बाद तेज धूप निकल आई।

एक घंटे में बरसा 30 एमएम पानी, लुधियाना जलथल 

Monsoon Update, Water lodging At Various Place After Rain
बारिश से लबालब जालंधर की सड़कें - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना में गुरुवार सुबह नौ बजे से दस बजे तक हुई बारिश ने सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं निचले एरिया में भी पानी भर गया। दोपहर तक पानी कुछ कम हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम माहिरों के अनुसार गुरुवार को 30 एमएम बरसात हुई है। 

जुलाई माह में अब तक कुल 48 एमएम बरसात हुई है। आने वाले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि निगम को बरसात का मौसम शुरू होने से पहले हर साल रोड जालियों की सफाई का काम करना होता है। इसके लिए निगम की तरफ से बजट में हर साल लगभग 10 लाख रुपये अलग से रखे जाते हैं। 

रोड जालियों को सीधे सीवर लाइन से जोड़ा गया है। हैरानी की बात है कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है लेकिन अब तक रोड जालियों को साफ करने का काम पूरा नहीं हो सका है। कई रोड जालियां टूट चुकी है। इन्हें भी रिपेयर नहीं किया गया है। 

ट्रैफिक व्यवस्था भी रही चौपट
बरसात के कारण सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था भी चौपट होकर रह गई। हांबड़ा रोड पर पानी से बचने के लिए लोग आसपास की गलियों में रास्ते की तलाश करते दिखे। वहीं शहर के अन्य एरिया में हालात कुछ इसी तरह के बने रहे। दो घंटे बाद धीरे-धीरे पानी निकलने के बाद हालात कुछ सामान्य हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed