{"_id":"bd9af1ff4090cc76348b912084760398","slug":"railway-crossing-accident-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से उद्योगपति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से उद्योगपति की मौत
अमर उजाला,कपूरथला
Updated Sun, 24 Nov 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
जालंधर-फिरोजपुर रेलवे ट्रैक पर रविवार देर सायं मानव रहित फाटक पर डीएमयू की चपेट में आने से एक कार चालक उद्योगपति की मौत हो गई।
डीएमयू ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर से कार खेतों में जा पहुंची। मृतक उद्योगपति अपने पेट्रोल पंप से रेलवे ट्रैक पार खेतों में जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और पंजाब पुलिस के कर्मचारी मौका वारदात पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उद्योगपति की मौत से इलाके में मातम का माहौल छा गया।
जानकारी के अनुसार सीनियर अकाली नेता और ताशपुर रोड पर स्थित फिलिंग स्टेशन के मालिक बाज सिंह (60) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मोहल्ला मेहरिया अपनी एस्टीम कार पीबी 41ए 0014 में जा रहे थे।
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी से कपूरथला मार्ग पर गांव फौजी कालोनी के निकट डीएमयू ट्रेन के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इससे कार दूर खेतों में जा गिरी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उनकी मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मौत पर कांग्रेस विधायक नवतेज सिंह चीमा, पूर्व वित्तमंत्री उपिंदरजीत कौर, राम लीला कमेटी प्रधान पूर्व पार्षद पवन सेठी, मंडल भाजपा प्रधान नवल किशोर भनोट, सरपंच अवतार सिंह मीरे, भाजपा नेता राकेश नीटू, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद गुप्ता, जुगल किशोर कोहली, दिनेश धीर, यशपाल नागपाल, अनिल भेला सहित सैकड़ों लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।