फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   rahul ghandhi, dera baias, congress, jalandhar, amritsar

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किए डेरा ब्यास के दर्शन

Sat, 19 Mar 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 19 Mar 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
rahul ghandhi, dera baias, congress, jalandhar, amritsar
राहुल गांधी - फोटो : pti
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने डेरा ब्यास में रात गुजारी और गद्दीनशीन बाबा गुरिंदर सिंह के साथ डिनर कर लंबी वार्ता की।
विज्ञापन


इस दौरान बाबा गुरिंदर सिंह से राहुल ने अध्यात्म व डेरे के बारे में बातचीत की और डेरा ब्यास के महाराज सावन सिंह के अलावा बाबा जैमल सिंह के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। रात राहुल गांधी ने डेरा ब्यास के गेस्ट हाउस में गुजारी। उनके साथ पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी भी थे।
विज्ञापन

राहुल गांधी के साथ केपी शुक्रवार रात डेरे में ही रुके। सुबह वह पंडाल में आम श्रद्धालुओं की तरह सत्संग सुनने पहुंचे। शनिवार को बाबा गुरिंदर सिंह ने सत्संग तो नहीं किया पर वह स्टेज पर आकर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए जरूर बैठे। इस दौरान करीब पांच लाख श्रद्धालु पंडाल में मौजूद थे। शनिवार को सत्संग सचिव जेसी सेठी ने किया। सत्संग के बाद बाबा गुरिंदर सिंह ने राहुल गांधी को पूरा डेरा अपनी गाड़ी में घुमाया। बाबा गुरिंदर राहुल गांधी को 1250 एकड़ में फैले डेरे के हर कोने में लेकर और सचखंड के दर्शन करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने डेरे के पुराने इतिहास के बारे में बताया कि कैसे ब्यास दरिया के पास बना छोटा सा डेरा 1250 एकड़ तक फैल गया है। राहुल गांधी भी पांच लाख संगत व उनके अनुशासन को देकर काफी आश्चर्यचकित हुए। राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर करीब 12.30 बजे  उन्हें लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। राहुल ने डेरा ब्यास मत की ओर से चलाए जा रहे अस्पताल की पूरी जानकारी ली जिसमें 1200 मरीज रोजाना ओपीडी में आते हैं और 260 बेड मरीजों के लिए इंडोर में हैं। हिमाचल के अंदर भोटा व सिकंदरपुर अस्पताल की भी जानकारी राहुल ने प्राप्त की।


इससे पहले एआईसीसी की प्रधान सोनिया गांधी बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात करने डेरे में आ चुकी हैं। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हंसराज हंस भी डेरा ब्यास के प्रति आस्था रखते हैं और स्टेज पर भजन सुनाते हैं। उन्होंने दो दिन पहले दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed