फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab's milk is not potable, 33% samples fail

Jalandhar News: पीने योग्य नहीं पंजाब का दूध, 33 फीसदी सैंपल फेल

Thu, 21 May 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Punjab's milk is not potable, 33% samples fail
चंडीगढ़। खाने-पीने के लिए मशहूर पंजाब में बड़े स्तर पर दूध में मिलावट का खेल चल रहा है। हाल ही में सरकार ने विशेष अभियान चलाकर दूध के सैंपल लिए थे जिसमें से 33 फीसदी सैंपल फेल पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने चेतावनी दी है कि सूबे में मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अब पनीर के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) पंजाब ने 6 और 7 मई को दो दिवसीय राज्यस्तरीय दूध के सैंपल लेने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान कुल 204 सैंपल एकत्र किए गए जिनमें से 68 सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए जबकि एक सैंपल असुरक्षित भी पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे सभी सैंपलों में मिलावट का पता लगाने के लिए मान्यता प्राप्त स्टेट फूड लैबोरेटरी से जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह एफडीए पंजाब के कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ की निगरानी में सोमवार और मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर पनीर के 211 सैंपल भी लिए गए जो जांच के लिए भेज दिए गए हैं। बराड़ ने कहा कि फूड सेफ्टी अधिकारी (एफएसओ) फूड बिजनेस ऑपरेटरों को स्वच्छता और उचित भंडारण संबंधी तरीकों के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनीर में केमिकल तक किया जा रहा इस्तेमाल :
पनीर में मिलावट के लिए केमिकल तक का इस्तेमाल किया जा रहा है जो सेहत के लिए हानिकारक है। इसके अलावा इसमें आमतौर पर बड़ी मात्रा में स्टार्च और सुक्रोज से भी मिलावट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed