फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Roadways employees started hunger strike in Pathankot

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Wed, 09 Sep 2020 09:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab Roadways employees started hunger strike in Pathankot
पठानकोट में बस स्टैंड पर भूख हड़ताल में बैठे रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : PATHANKOT
पंजाब रोडवेज पठानकोट की संयुक्त जत्थेबंदियों ने भूख हड़ताल शुरू की दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, इकबाल सिंह के नेतृत्व में इंटक के गुरमीत सिंह, कर्मचारी दल के अपरिंदर सिंह, कंडक्टर यूनियन के लखविन्द्र सिंह, इंटक यूनियन के सुमित गुप्ता भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने पंजाब सरकार की मुलाजिम व विभाग विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि रोडवेज के मुलाजिमों ने अपनी अथाह मेहनत से 29 बसों से 2407 बसें बनाईं। समय-समय की सरकारें इस पब्लिक अदायरे को निजी हाथों में देने के लिए तत्पर रही हैं। अब पंजाब रोडवेज को पेप्सू में बदलने की कोशिश हो रही है जबकि मुलाजिमों, पेंशनरों व सार्वजनिक क्षेत्रों के विभागों के कर्मचारियों की मांगे लंबे समय से लंबित है। उन्होंने बताया कि डीए की किश्तें व बकाया नहीं दिया जा रहा है। वर्ष 2004 से पहले वाली पेंशन स्कीम नहीं दी जा रही है। ठेकेदारी सिस्टम बंद करके कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वह उग्ररूप धारण करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed