{"_id":"e46ef6d8e7044b15361d47b8b21fd566","slug":"punjab-phagwara-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी मैनेजर ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी मैनेजर ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाया
अमर उजाला, फगवाड़ा
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी इंशोरेंस कंपनी के मैनेजर ने यहां संदिग्ध हालात में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। इस घटना दौरान उसकी पत्नी तथा छोटी बच्ची घर में ही मौजूद थे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सतनामपुरा एसएचओ करनैल सिंह, थाना सिटी एसएचओ रविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान दीपक महाजन पुत्र विजय महाजन वासी पठानकोट, हाल वासी सतनामपुरा फगवाड़ा केरूप में हुई है। दीपक महाजन आईसीआईसीआई प्रोडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत था।
मिली जानकारी के अनुसार दीपक ने पूजा के साथ छह वर्ष पहले शादी की थी। वो अपनी पत्नी तथा एक तीन वर्षीय बच्ची सहित सतनामपुरा स्थित एक घर में रहता था। जानकारी के अनुसार पति पत्नी के आपसी संबंध ठीक नहीं थे। इस कारण झगड़ा होता रहता था।
मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि भी दोनों में झगड़ा हुआ था तथा सुबह भी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद दीपक दूसरे कमरे में चला गया तथा दरवाजा बंद कर लिया। उस कमरे में उसने फंदा लगा लिया। सतनामपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
एसएचओ करनैल सिंह के अनुसार फिलहाल दीपक महाजन द्वारा खुद ही फंदा लगाने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही दीपक के परिजन तथा उसके कार्यस्थल के साथी भी मौके पर पहुंच गए। सूत्रों ने बताया कि मृतक की सिर पर चोट के निशान हैं, जैसे कि मरने से पहले उसने शीशे पर अपना सिर मारा या शीशे से सिर पर वार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।