फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab MP Harbhajan Singh Help a Man after tweet about payment

दरियादिल टर्बनेटर: हैलो सर, मेरा बाबू मुझे पैसे नहीं दे रहा....ट्वीट मिलते ही भज्जी ने दिलाया वेतन

Thu, 14 Apr 2022 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 11:23 AM IST
सार

लखनऊ निवासी गौतम ने ट्विटर पर आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को वेतन न मिलने संबंधी शिकायत भेजी थी। युवक की पीड़ा सुनकर भज्जी से रहा नहीं गया। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप किया।

विज्ञापन
Punjab MP Harbhajan Singh Help a Man after tweet about payment
हरभजन सिंह। - फोटो : twitter

विस्तार

हैलो सर, मैं लुधियाना सुंदर नगर न्यू माधोपुरी की एक फैक्टरी में काम करता हूं। बाबू पैसे नहीं दे रहा है। कहता है जिसको मर्जी लेकर आ, पैसे नहीं दूंगा। हम गरीब लोग हैं। यहां काम करने आते हैं लेकिन बाबू पैसा नहीं देता। यह लाइनें लिखकर गौतम ने पंजाब से चुने गए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को ट्वीट किया। भज्जी ने तुरंत संज्ञान लेकर गरीब युवक को फैक्टरी मालिक से पैसा दिलाया। भज्जी के इस रूप कर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

विज्ञापन


लखनऊ निवासी गौतम ने ट्विटर पर आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को वेतन न मिलने संबंधी शिकायत भेजी थी। युवक की पीड़ा सुनकर भज्जी से रहा नहीं गया। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने गौतम से उसका मोबाइल नंबर मांगा। इसके बाद गौतम से संबंधित थाने में शिकायत लिखवाने को कहा। फिर भज्जी ने खुद थाना प्रभारी से बात कर शिकायत दर्ज करने की गुजारिश की। थाने में शिकायत दर्ज होते ही फैक्टरी मालिक ने तत्काल गौतम को चार महीने का बकाया वेतन जारी कर दिया। वेतन मिलने के बाद गौतम ने ट्विटर पर ही इसकी जानकारी देते हुए भज्जी का शुक्रिया अदा किया। दूसरी ओर, भज्जी के इस शानदार काम की उनके प्रशंसक जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। 

विज्ञापन

भज्जी ने चंद दिन पहले ही राजनीति में रखा था कदम

भज्जी कुछ दिन पहले ही आप की तरफ से पंजाब में राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुने गए थे। हालांकि उनकी तरफ से भाजपा व कांग्रेस में जाने की चर्चा जोरों पर थी लेकिन चुनावों के नतीजों के बाद भज्जी ने आप का दामन थामकर राजनीति में प्रवेश किया। भज्जी ने दिसंबर माह में क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, जिसके बाद से उनके राजनीति में जाने के कयास लग रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में एक मरीज के लिए मांगा था रेमडेसिविर 

हरभजन सिंह ने कोरोना काल में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से कर्नाटक के एक मरीज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की मदद मांगी थी। सोनू ने इंजेक्शन का इंतजाम किया तो भज्जी ने सोशल मीडिया पर उनका शुक्रिया अदा किया। हरभजन सिंह ने ट्वीट किया था कि एक रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत है। अस्पताल का नाम बसप्पा है और ये कर्नाटक में स्थित है। उनका ये ट्वीट देखने के बाद सोनू सूद ने लिखा था- भज्जी पाजी, इंजेक्शन पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed