फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, protest, allegation

स्नैचिंग का नाबालिग आरोपी कस्टडी से गायब

Thu, 01 May 2014 10:10 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 01 May 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, protest, allegation
कमिश्नरेट सिस्टम में सीआईए स्टाफ पर एक नाबालिग किशोर से पुलिस द्वारा न केवल थर्ड डिग्री का उपयोग करने बल्कि उसे करेंट लगाने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की इस थर्ड डिग्री से खौफजदा किशोर कस्टडी से गायब हो गया। उसकी मां सुनीता के मुताबिक उसके बेटे के साथ कोई अनहोनी की आशंका है, अन्यथा उनका बेटा उनसे संपर्क जरूर करता। डीजीपी के आदेश पर आरोपी चौकी प्रभारी और मुंशी पर मामला दर्ज कर दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।

मामले की शिकायत डीजीपी सुरेश अरोड़ा को फोन पर स्थानीय डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी (डेभसपा) के राष्ट्रीय प्रधान विजय हंस ने दी। इसके बाद डीजीपी ने कमिश्नर ऑफ पुलिस ईश्वर सिंह को तत्काल ठोस कार्रवाई के लिए कहा। ईश्वर सिंह ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नवीन सिंगला व एसीपी सोमनाथ को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


किशोर की मां सुनीता ने बताया कि उसके बेटे को सोमवार को सूर्या इंक्लेव चौकी के मुलाजिम स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार कर ले गए थे। वह अपने पति के साथ बेटे को मिलने के लिए सोमवार रात को चौकी में गई थी। उनके बेटे ने बताया कि मुलाजिमों ने उसको बुरी तरह से पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसको सीआईए स्टाफ भी लेकर गए, जहां पर उसे करेंट भी लगाया गया। वह अगले दिन बेटे को कपड़े देने के लिए थाने गई तो वह कह रहा था कि अब मुलाजिम उसको दोबारा सीआईए स्टाफ लेकर जाने की तैयारी कर रहे हैं। जहां पर दोबारा करेंट लगाया जाएगा। सुनीता ने बताया कि उसको कपड़े आदि देकर वह लौट आई और रात को करीब नौ बजे फोन आया कि आपका बेटा थाने से भाग गया है।

फोन करने वाले मुलाजिम ने कहा कि उसको दवाई लगाने के लिए बैरक से निकाला था लेकिन वह गायब हो गया। सुनीता ने कहा कि उसके बेटे के पैर तो पीटाई से सूज दिए थे। वह कैसे फरार हो सकता है? सुनीता ने आरोप लगाया कि उनको पैसे का प्रलोभन भी दिया गया था। उसने बेटे के कपड़े जब धोए तो उसका मलमूत्र कपड़ों में लगा हुआ था उसको बेहद बेरहमी से टार्चर किया गया था।

चिकित्सक से दवा भी दिलाई थी मुलाजिमों ने
सुनीता ने बताया कि उनके इलाके में डाक्टर इंदरजीत की दुकान है। उसके कंपाउंडर के पास से दो मुलाजिम सूर्या इंक्लेव चौकी से आए थे। मुलाजिमों ने बताया कि उनसे एक युवक को काफी टार्चर हो गया है और उसके लिए दवा की जरूरत है। अंकु ने दोनों मुलाजिमों को दवा दी थी। अंकु ने बुधवार को यह बात किशोर के चाचा तो बताई थी। डेभसपा के राष्ट्रीय प्रधान विजय हंस ने कहा है कि पुलिस ने युवक पर काफी अत्याचार किए हैं। किशोर कस्टडी से फरार हुआ है या फिर उसके साथ अनहोनी हुई है, यह जांच का विषय है लेकिन थाने में जानवरों जैसा व्यवहार अभी भी जारी है।

चौकी इंचार्ज विजय व मुंशी सस्पेंड, लापरवाही का केस दर्ज
मामला डीजीपी सुरेश अरोड़ा के संज्ञान में आते ही पुलिस कमिश्नर ईश्वर सिंह ने एक्शन ले लिया है, उन्होंने चौकी इंचार्ज विजय कुमार व मुंशी बलविंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है।


सीआईए स्टाफ लेकर गए थे, हमारा कोई कसूर नहीं
सूर्या इंक्लेव चौकी के सस्पेंड इंचार्ज विजय कुमार का कहना है कि किशोर को सीआईए स्टाफ वाले पूछताछ के लिए लेकर गए थे, हमने कुछ नहीं किया। विजय कुमार ने यह बात स्वीकार कर ली कि किशोर को सीआईए स्टाफ भेजा गया था। वहीं, एडीजीपी नरेश डोगरा ने बताया कि दोनों मुलाजिमों पर मामला दर्ज कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed