{"_id":"d82c1ce7fa790b8e0880a9ad97ca0edb","slug":"punjab-jalandhar-pimps-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह का वेतन देने की घोषणा से पिम्स की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह का वेतन देने की घोषणा से पिम्स की हड़ताल खत्म
अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 09 Jan 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस पर आया संकट फिलहाल टल गया है। पिम्स के चिकित्सकों व लेक्चरर को पिछले छह माह से रुके वेतन में से चार माह का वेतन देने की घोषणा के साथ ही हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल को खत्म करवाने के लिए विधायक परगट सिंह ने सीएम व डिप्टी सीएम से बात कर चिकित्सकों को संतुष्ट कर लिया।
बुधवार को विधायक परगट सिंह को पिम्स के चिकित्सकों ने बैरंग लौट दिया था और कहा था कि तीन माह के वेतन से वे संतुष्ट नहीं है। विधायक परगट सिंह ने वीरवार को दूसरे दौर की बातचीत की, जिसमें इस बात पर सहमति बन गई कि अभी चार माह का वेतन दिया जाएगा। दो माह का वेतन दो फरवरी तक क्लीयर कर दिया जाएगा।
इसके बाद हड़ताल को खत्म करने की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही पिम्स के चिकित्सकों की इंक्रीमेंट संबंधी फैसला लेने के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें तीन सदस्य चिकित्सक व तीन प्रबंधकों में से होंगे।
विज्ञापन
सरकार विद्यार्थियों के भविष्य पर चिंतित : परगट
विधायक परगट सिंह ने कहा कि सरकार पिम्स में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित थी। इस कारण सीएम प्रकाश सिंह बादल ने उनकी खास तौर पर ड्यूटी लगाई थी कि इस मामले को सुलझाया जाए।