फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, kabaddi, sports

भारत ने न्यूजीलैंड को धूल चटाई

Thu, 12 Dec 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 12 Dec 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, kabaddi, sports
भारत की महिला कबड्डी की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को करारी हार का स्वाद चखाया। जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेले गए महिला कबड्डी फाइनल मैच में भारत ने यह मैच 49-21 से जीत लिया।
विज्ञापन


वहीं, पुरुष वर्ग में कबड्डी कप में तीसरे स्थान के लिए यूके और अमेरिका की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अमेरिका की टीम ने मैच 67-27 से जीत लिया और तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में तीसरे स्थान के लिए कड़ा मुकाबला डेनमार्क और पाकिस्तान की टीम के बीच हुआ, जिसमें डेनमार्क ने पाकिस्तान की महिला टीम को कड़े मुकाबले में हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वीरवार को पर्ल कबड्डी कप को तीनों मैचों को देखने के लिए हजारों की तादाद में दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे। मैच में खास तौर पर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को पहुंचना था लेकिन उनके स्थान पर कैबिनेट मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर, अजीत सिंह कोहाड़, सिंकदर सिंह मलूका पहुंचे और खिलाड़ियों से परिचय कर मैच की शुरुआत की। पहला मैच डेनमार्क व पाकिस्तान की महिला टीम के बीच हुआ। इसमें दोनों तरफ से कड़ा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार डेनमार्क की टीम ने पाकिस्तान की टीम को 34-33 के मुकाबले में हरा दिया। इसके साथ ही डेनमार्क की टीम ने तीसरा व पाक की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए अमेरिका व यूके की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें अमेरिका ने यूके को 62-27 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया।

अंत में महिला टीम में फाइनल मैच भारत व न्यूजीलैंड की टीमों के बीच हुआ। भारत की तरफ से कैप्टन सुखविंदर सुक्खी का प्रदर्शन लाजवाब रहा। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों में कड़ी टक्कर थी, तब भारत का स्कोर 8 व न्यूजीलैंड का 10 था। दूसरे क्वार्टर में भारत की लड़कियों ने तो मैच को एक तरफा करते हुए स्कोर 22-11 तक पहुंचा दिया। इसके बाद तीसरे हॉफ में स्कोर 35-14 पहुंच गया और अंत में यह स्कोर 49-21 तक पहुंच गया।


भारत की लड़कियों ने जैसे ही फाइनल पर बाजी मारी, स्टेडिम में जोर-जोर से तालियों की आवाज गूंजने लगी। दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर भारतीय महिला टीम का जोश बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed