फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, joshi, tax

एडवांस टैक्स पर भाजपा को विश्वास में लिया था : जोशी

Fri, 29 Nov 2013 07:47 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 29 Nov 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, joshi, tax
एडवांस टैक्स के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भारतीय जनता पार्टी को विश्वास में लिया था।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर भाजपा व शिअद की आपसी बातचीत पहले हुई थी, यह खुलासा पंजाब सरकार के सहायक मीडिया सलाहकार विनीत जोशी ने जालंधर में पत्रकार वार्ता में किया।

विनीत जोशी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने जालंधर दौरे के दौरान साफ तौर पर शिअद पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार ने एडवांस टैक्स लगाते समय भाजपा को विश्वास में नहीं लिया। शुक्रवार को विनीत जोशी ने यह कहकर इस मुद्दे पर नई चर्चा को जन्म दे दिया है। जोशी से जब पूछा गया कि प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने तो इसके उलट बयान दिया है तो उन्होंने कहा कि वे इस बारे में पार्टी प्रधान से बात करेंगे।

विनीत जोशी का जालंधर पहुंचने पर भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव शीतल अंगुराल, वरिष्ठ नेता अमित तनेजा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सांपला, गो सेवा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत ने स्वागत किया। विनीत जोशी ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ई-ट्रिप जैसे मसलों पर व्यापारी बेवजह शोर मचा रहे हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। व्यापारी अगर एक स्थान से दूसरे स्थान पर माल भेजता है तो उसको ऑनलाइन इसकी जानकारी कर विभाग को देने में कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन


जोशी ने झुलसे लोगों का हालचाल पूछा
विनीत जोशी ने सिविल अस्पताल का दौरा भी किया। वहां पर उन्होंने सिलेंडर फटने से झुलसे लोगों का हालचाल पूछा और सिविल अस्पताल प्रबंधकों को उचित प्रबंध करने के आदेश जारी किए। विनीत जोशी ने कहा कि इस समय पूरे देश में नरिंदर मोदी की लहर चल रही है और भाजपा के नेता पूरी तरह से मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा, नगर निगम में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस को अब लोकसभा में भी बुरी तरह से हार का मुंह देखना पड़ेगा। विनीत जोशी ने कहा कि सरकार इस समय व्यापारियों की तमाम दिक्कतों का समाधान कर रही है। निकाय व उद्योग विभाग के मंत्री लगातार उद्यमियों व व्यापारियों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed