{"_id":"b47faf4459bdbec37afd5b1bff6abd44","slug":"punjab-jalandhar-fortis-heart-pboblem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को गुमराह करते हैं कुछ हार्ट स्पेशलिस्ट : डॉ. वीके शर्मा बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को गुमराह करते हैं कुछ हार्ट स्पेशलिस्ट : डॉ. वीके शर्मा बोले
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ हार्ट स्पेशलिस्ट हार्ट की बीमारी का हौव्वा दिखा कर लोगों को गुमराह करते हैं।
यह कहना है फोर्टिस अस्पताल की जालंधर में खुलने वाली ब्रांच के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. वीके शर्मा का। फोर्टिस जालंधर में मेट्रो अस्पताल के सहयोग से हार्ट के मरीजों के लिए ओपीडी की शुरूआत करने जा रहा है। फिलहाल यह ओपीडी महीने के चौथे शनिवार को होगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि आज के समय में हार्ट के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों को काफी हद तक सही ओपिनियन नही मिल पाती है।
उन्होंने साफ कहा कि कुछ अस्पताल जरूरत न होने पर भी मरीजों के आपरेशन कर रहे हैं लेकिन फोर्टिस के जालंधर में आ जाने के बाद लोगों को एक ऐसी ओपिनियन मिलने लगेगी, जिससे मरीजों के ऐसे अस्पतालों से छुटकारा मिल जाऐगा। उन्होंने बताया कि वह करीब 15 हजार आपरेशन करे चुके हैं। उनके मरीज जालंधर के साथ-साथ होशियारपुर, नवांशहर, फगवाड़ा व अन्य कई शहरों से आते हैं।
अब उन्हें जालंधर में ही सुविधा मिल जाऐगी। मेट्रो अस्पताल के डॉ. विविन सिंह गिल ने कहा कि लोगों की डिमांड पर फोर्टिस ने उनके यहां ओपीडी शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि फोर्टिस के साथ यह करार एक वर्ष के लिए किया गया है।