{"_id":"20e717d933e2a6546722a088ea02b40e","slug":"punjab-jalandhar-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में शिक्षा लगातार बढ़ रही है आगे : चुन्नी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में शिक्षा लगातार बढ़ रही है आगे : चुन्नी लाल
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 23 Nov 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों को शिक्षित करने, स्कूलों का प्रबंध करने के लिए राज्य में अरबों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
यह दावा जंगलात व श्रम मंत्री भगत चुन्नी लाल ने भारगो कैंप में करीब 26 की लागत से तैयार होने वाले ब्लाक का नींव पत्थर रखने के बाद किया। भगत ने अपने फंड में से भी स्कूल को 5 लाख देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पेपर में 80 प्रतिशत नंबर लेने वाले छात्रों को पंजाब सरकार की तरफ से डा. हरगोबिंद खुराना स्कालरशिप के तहत 30 हजार रुपये का वजीफा दिया जा रहा है। यही नहीं गरीब व शिक्षा में आगे रहने वाले बच्चों के लिए पंजाब सरकार की तरफ से छह स्पेशल स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का पढ़ाई के साथ, रिहाइश, खाने-पीने, किताबों तथा अन्य सभी पर राज्य सरकार की तरफ से खर्च किया जाएगा। इनमें से एक स्कूल जालंधर में खोला जा रहा है। इस दौरान प्रिंसिपल निर्मला कुमारी, रवि भगत, पार्षद विपिन कुमार, दर्शन लाल, कस्तूरी लाल तथा अन्य भाजपा नेजा हाजिर हुए।