{"_id":"f193658bc88f235763edebebaad34447","slug":"punjab-jalandhar-crime-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को जेल में हेरोइन पहुंचा रही थी, खुद पहुंची हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को जेल में हेरोइन पहुंचा रही थी, खुद पहुंची हवालात
अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बारादरी पुलिस की टीम ने कोर्ट कांप्लेक्स के निकट मोटरसाइकिल पर
विज्ञापन
विज्ञापन
सवार एक महिला व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30
ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
हेरोइन को नए जूतों की जोड़ी की एड़ी में छिपाकर जेल में पहुंचाने की योजना थी लेकिन पुलिस ने इसका भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस टीम अब उस तस्कर की तलाश कर रही है, जिससे हेरोइन खरीदी गई थी।
एसीपी सेंट्रल जसबीर सिंह राय ने बताया कि बारादरी पुलिस की टीम ने नाकेबंदी कर रखी थी, इस बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक व एक युवती पुलिस को देखकर घबरा गए और वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। इनकी पहचान राजकुमार पुत्र कुलदीप सिंह निवासी अमरीक नगर, जतिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी उपकार नगर, गुरप्रीत कौर पत्नी नितिन निवासी रस्ता मोहल्ला के तौर पर हुई।
पुलिस ने गुरप्रीत के पास एक डिब्बे में जूतों का जोड़ बरामद किया, जिसके तलवे के नीचे काटकर हेरोइन के पैकेट छिपाए गए थे।
एसीपी सेंट्रल जसबीर सिंह के मुताबिक महिला पुलिस ने गुरप्रीत कौर से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसका पति नितिन जेल में तस्करी के आरोप में बंद है। उसको अंदर हेरोइन पहुंचानी थी, जिसके लिए वह अदालत में पेशी के लिए आए एक कैदी को जूतों का डिब्बा देने जा रही थी ताकि पति नितिन तक हेरोइन पहुंच जाए। एसीपी के मुताबिक हेरोइन किशनपुरा के सन्नी नामक युवक से खरीदी गई थी, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।