{"_id":"5f80918a8ebc3e9b9b45469f","slug":"punjab-bandh-today-10am-to-3pm-protest-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl390445689","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बंद आज, 10 से 3 बजे तक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बंद आज, 10 से 3 बजे तक प्रदर्शन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति संगठनों ने हाथरस कांड और प्रदेश में पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के कथित घोटाले के विरोध में शनिवार को पंजाब बंद रखने का फैसला किया है। शुक्रवार को इस बारे में अलग-अलग स्थानों पर संगठनों ने बैठक कर बंद की तैयारियों पर चर्चा की। वहीं पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व एसएसपी संदीप गर्ग ने अधिकारियों की बैठक बुलाकर सुरक्षा बंदोबस्त पर विचार विमर्श किया।
पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान एवं वरिष्ठ अकाली नेता चंदन ग्रेवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में फैसला किया गया है कि शनिवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कंपनी बाग चौक में पंजाब सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रेवाल ने कहा कि अनुसूचित वर्ग से सरकारों का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब बंद करके दोनों मामलों में विरोध दर्ज करवाया जाएगा। बैठक में अमृत खोसला बिशन दास सहोता विपन सभरवाल, दीपक तेलू नरेश प्रधान, अजय खोसला लव किशनपुरा मुनीश, रवि पाल, बंटू सभ्रवाल निक्का, सन्नी सहोता, विक्की, राजन, हरीश मौजूद रहे। वहीं पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बैठक में अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर आदेश दिए और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा सख्त करने के लिए कहा। पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है।