फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab: A car collided with a truck loaded with chemical drums , three vehicles burnt to ashes

Punjab: नेशनल हाईवे पर केमिकल ड्रम लदे ट्रक को गाड़ी ने मारी टक्कर, तीन गाड़ियां जलकर राख

Sun, 03 Sep 2023 07:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 07:27 PM IST
सार

टक्कर के बाद 100 मीटर तक ट्रक के घिसटने से स्पार्किंग के बाद केमिकल में आग लगी है। तेल फैलने से नेशनल हाईवे बंद हो गया।

विज्ञापन
Punjab: A car collided with a truck loaded with chemical drums , three vehicles burnt to ashes
demo pic

विस्तार

पंजाब के जालंधर में दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर गोराया के पास रविवार को हाईवे पर खड़े केमिकल ड्रम से लदे ट्रक को टाइलें ले जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे केमिकल में आग लग गई, आग इतनी तेजी से फैली की जैन कार भी उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


घटना के दौरान टक्कर के बाद केमिकल ड्रम से लदा ट्रक करीब 100 मीटर तक की घिसटता गया और स्पार्किंग होने से केमिकल को आग लग गई। घटना के बाद लंबा जाम लग गया। लोगों ने दमकल विभाग को फोन किया, मौके पर पहुंची फगवाड़ा फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हादसे में तीन गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं। केमिकल में लगी आग के कारण इतना काला धुआं निकल रहा था कि गोराया में पूरे नेशनल हाईवे पर धुआं ही धुआं नजर आ रहा था और आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। एसडीएम फिल्लौर अमन ने बताया कि ट्रक जिसमें केमिकल ऑयल के ड्रम लदे हुए थे वह हाईवे पर किनारे खड़ा था। पीछे से एक टाइलों से भरा ट्रक आया। उसके चालक से ट्रक कंट्रोल नहीं हुआ और उसने केमिकल ड्रम से लदे से ट्रक के टक्कर मारी और घसीटता हुआ 100 मीटर तक ले गया।

इसी दौरान स्पार्क होने से केमिकल के ट्रक में आग लग गई। आग की चपेट में दो ट्रकों के अलावा एक जैन कार भी आ गई। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा से फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया है।


नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है। फिलहाल सड़क पर तेल-केमिकल होने के कारण हाईवे को रोका गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सड़क से केमिकल ऑयल हटाने के लिए कहा गया है। फिलहाल सर्विस लेन काफी खुली है, वहां से ट्रैफिक को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed