फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   PUNBUS and PRTC employees protest in Sangrur

Jalandhar News: संगरूर में पनबस और पीआरटीसी मुलाजिमों ने किया रोष प्रदर्शन

Wed, 03 Jan 2024 11:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 03 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
PUNBUS and PRTC employees protest in Sangrur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए नए ट्रैफिक नियमों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला जलाते हुए जमकर नारेबाजी की।
इस मौके को संबोधित करते सरपरस्त जतिंदर सिंह दीदारगढ़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पहले लेबर एक्ट में शोध के नाम पर निजी कंपनी को लूट करवाने की कोशिश की। इसके बाद किसानों पर एक्ट लागू करके किसानी को लूटने की कोशिश की। अब ट्रैफिक नियमों में शोध के नाम पर पूरे भारत के ड्राइवरों आम लोगों पर मारू कानून लागू करने की तरफ बढ़ रही है। इसका पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। भारत की मोदी सरकार द्वारा बार-बार लोक मारू नीतियां लागू करके कारपोरेट घरानों से लूट करवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यदि ट्रैफिक नियमों को वापस न लिया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। उन्होंने एलान किया कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ 6 जनवरी को जालंधर में प्रदेशस्तरीय बैठक करके संघर्ष की अगली रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय नेता जसविंदर सिंह जस्सी, डिपो अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ग्रेवाल, वाइस प्रांतीय नेता कर्मजीत सिंह करमा, सचिव सुखजिंदर सिंह धालीवाल, गुरप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह, रणजीत सिंह, अजीत सिंह, डिंपल कुमार पातड़ा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:03एसजीआरपी01: संगरूर बस स्टैंड में रोष प्रदर्शन करते कांट्रेक्ट मुलाजिम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed