फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Protests and road blockades over non-release of candidate list

Jalandhar News: उम्मीदवारों की सूची जारी न होने पर धरना, सड़क जाम

Fri, 05 Dec 2025 07:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Protests and road blockades over non-release of candidate list
समराला। जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी न होने से नाराज भाजपा और अकाली दल के समर्थकों ने शुक्रवार शाम एसडीएम कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता निशु शर्मा और अकाली नेता जसमेल सिंह बोंदली ने किया। करीब 15 मिनट बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति शांत कर प्रदर्शन समाप्त कराया। निशु शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने 5 नवंबर को सूची जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन शाम तक सूची प्रदर्शित न होने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीपीओ की ओर से उम्मीदवारों के खारिज पर्चों को लेकर विरोधाभासी जानकारी दी गई, जिससे रोष बढ़ा। अकाली नेता बोंदली ने भी सूची जारी न करने को निंदनीय बताया। बाद में दोनों नेताओं ने एसडीएम से मुलाकात की, जिन्होंने सूची शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed