फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, worker's protest, dharna against government, state government, muktsar, jalandhar, punjab

मुलाजिमों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 22 Feb 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 22 Feb 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
protest, worker's protest, dharna against government, state government, muktsar, jalandhar, punjab
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
पंजाब गवर्नमेंट ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी की ओर से बुधवार को मिनी सचिवालय के सामने राज्य सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


उन्होंने डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ठेका मुलाजिम लंबे समय से अपनी सेवाएं रेगुलर करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बारे में उनकी ओर से चंडीगढ़ में बीते दस दिनों से भूख हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि एक्ट पास होने के बावजूद कर्मियों को सड़कों पर परेशान कर रही है। राज्य सरकार ने 1 लाख 13 हजार नौकरी देने का वादा किया था। मगर बीते दस सालों से काम कर रहे कर्मियों को धक्के से नौकरी से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधा कर्मी इसकी ताजा मिसाल हैं, जिन्हें 12 सालों के बाद नौकरी से निकाल दिया गया।

यूनियन के नेता दलजिंदर सिंह सरां ने कहा कि चुनाव आयोग को दो बार पत्र जारी करने पर भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। मुख्य सचिव के पास 10 मिनट का समय भी नहीं है कि वे कर्मचारियों से बात कर सकें। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को 251 कर्मचारी सामूहिक रूप में भूख हड़ताल करेंगे।


उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि सरकार ने अपनी टालमटोल की नीति जारी रखी तो कर्मचारी मरणव्रत शुरू करेंगे। कर्मचारी विधानसभा एक्ट के अधीन ठेका कर्मियों को तुरंत रेगुलर करने, सुविधा कर्मियों को तुरंत नौकरी पर बहाल करने, संघर्ष दौरान मुलाजिमों पर किए केस रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान गुरमीत सिंह, अमनदीप सिंह, परमपाल सिंह, बेअंत सिंह, संदीप कुमारर, अवनीश कुमार, अनुराधा और जॉनी कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed