फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, people's protest, no cash in bank, angry people dharna, jalandhar, punjab

बैंक से रुपये न मिलने से गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

Tue, 29 Nov 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 29 Nov 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
protest, people's protest, no cash in bank, angry people dharna, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से ही बैंकों के बाहर लोगों की ओर से हंगामे किए जा रहे हैं। लोग घंटों लाइनों में लगकर बैंक से रुपये हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कैश की कमी से लोगों को खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा है। इससे लोगों का गुस्सा बैंक कर्मचारियों पर निकल रहा है।
विज्ञापन


मॉडल हाउस के एक बैंक में मंगलवार को भी रुपये लेने के लिए लोग सुबह 7 बजे से ही लाइन में लगे थे। वहीं बैंक कर्मचारियों की ओर से यह कहे जाने पर कि बैंक में कैश नही पहुंचा है, सुनकर लोग भड़क गए। इससे नाराज लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा कर दिया। कैश नहीं है कि बात सुनते ही सुबह से लाइन में लगे लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने रोड जाम कर बैंक के बाहर बैंक और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देखकर बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप और थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत किया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। लोगों का कहना है कि वह सुबह से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन जब रुपये लेने का समय आया तो बैंक कर्मचारियों ने कह दिया कि बैंक में कैश नही पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह बीते कई दिनों से बैंक में रुपये लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन लेकिन रुपये तो मिल नही रहे, बस परेशानी ही मिल रही है। इस पर बैंक अधिकारियों का कहना था कि बैंक में जब भी कैश आता है, लोगों में बांट दिया जाता है। जब बैंक में कैश नही होगा तो वो लोगों को कहां से रुपये देंगे। जनता को यह बात समझनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed