फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Protest over desecration of Dr. Ambedkar statue Dalit community calls for Jalandhar shutdown markets deserted

अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन: दलित समाज का जालंधर बंद, बाजारों में सन्नाटा; जाम में फंसी एंबुलेंस

Thu, 10 Sep 2026 12:32 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 10 Sep 2026 12:32 PM IST
सार

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि बंद शाम 5 बजे तक रहेगा। लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
Protest over desecration of Dr. Ambedkar statue Dalit community calls for Jalandhar shutdown markets deserted
जालंधर में दलित समाज का बंद - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज जालंधर और होशियारपुर बंद का आह्वान किया गया। जालंधर में सुबह से रैनक बाजार, पटेल चौक समेत ज्यादातर बाजारों की दुकानें बंद हैं। मंडी फेंटनगंज भी बंद रही। कुछ बैंक बंद हैं, जबकि कुछ खुले हुए हैं। डीसी ऑफिस खुला है और शहर में चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारी भगवान वाल्मीकि चौक पर एकत्र होकर रैली के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक की ओर बढ़े और खुले बाजारों में दुकानों को बंद कराया। कंपनी बाग चौक समेत कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ज्योति चौक पर एक एंबुलेंस जाम में फंस गई, जिसे कुछ देर बाद निकाल दिया गया।
विज्ञापन


भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि बंद शाम 5 बजे तक रहेगा। लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किए गए हैं। मेडिकल स्टोर और अस्पताल जैसी इमरजेंसी सेवाओं को खुला रखने की छूट दी गई है। बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल-कॉलेज भी बंद नहीं करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में फिलहाल ट्रैफिक आवाजाही सामान्य है। भगवान वाल्मीकि चौक पर एक शराब का ठेका खुला दिखाई दिया, जबकि गुरु नानक मिशन चौक पर कुछ शोरूम और डी-मार्ट स्टोर खुले रहे। वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि प्रतिमा के अपमान के मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed