फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest manrega employee, cm area, traffic jam, lambi, muktsar

रेगुलर करने की मांग को लेकर लगाया जाम

Sat, 02 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(लंबी/मुक्तसर)
ब्यूरो,अमर उजाला/(लंबी/मुक्तसर) Updated Sat, 02 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
protest manrega employee, cm area, traffic jam, lambi, muktsar
लंबी में शनिवार को धरने के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मनरेगा कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में ठेकेदारी सिस्टम के जरिए भर्ती हुए मनरेगा कर्मचारियों की ओर से शनिवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विधान सभा हलका लंबी में राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर डेढ़ घंटा जाम भी लगाया। मनरेगा कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में अपनी सेवाएं पक्की करवाने के लिए प्रदेश भर के मनरेगा कर्मचारी सूबा प्रधान वरिंदर सिंह बठिंडा के नेतृत्व में जीटी रोड पर एकत्र हुए और नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने करीब डेढ़ से तीन बजे तक राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर जाम लगाया। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ तो पंचायत विभाग मुलाजिमों की कमी से जूझ रहा है और सरकार की ओर से बार-बार नई भर्ती करने के बयान दिए जा रहे हैं। पहले से भर्ती मनरेगा को पक्का नहीं किया जा रहा जबकि पूर्व सरकार के पंचायत मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की ओर से दोबारा सरकार बनने पर उन्हें पहल के आधार पर रेगुलर करने का वादा किया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनके साथ बैठक कर मांगों संबंधी नोटिफिकेशन जारी न किया तो सरकार के खिलाफ गुप्त एक्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने पर एसपी (एच) नरिंदरपाल सिंह रूबी और मलोट के एसडीएम विशेष सारंगल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ 10 जुलाई को बैठक तय करवाई। इसके बाद कर्मचारियों ने जाम व धरना उठा दिया। मौके पर महासचिव अमृतपाल सिंह, जीवन कुमार, प्रेस सचिव अमरीक सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह, उपाध्यक्ष हरपिंदर सिंह, ज्वाइंट सचिव सेवक सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed